Hindi News / news / दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन सीटों पर जमाया...

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन सीटों पर जमाया कब्जा, सचिव पद पर NSUI का परचम

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 13, 2019, 3:58:16 PM

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन सीटों पर जमाया कब्जा, सचिव पद पर NSUI का परचम

- फ़ोटो

DELHI : इस वक्त बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में एबीवीपी ने प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं सचिव पद पर NSUI ने अपना परचम लहराया है. एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया जीते हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार प्रदीप तंवर और जॉइंट सेक्रेटरी पर शिवांगी खरवाल ने जीत का परचम लहराया. सचिव पद पर NSUI के आशीष लांबा ने जीत हासिल की है. https://twitter.com/nityanandraibjp/status/1172456506437951490 प्रेसिडेंट पद पर एबीवीपी के अक्षित दहिया 19 हजार वोटों से जीते हैं. वाइस प्रेसिडेंट पद पर प्रदीप तंवर ने 8,574 वोटों से जीत दर्ज की. जॉइंट सेक्रेटरी पद को शिवांगी खरवाल ने 3 हजार वोटों से जीता. एनएसयूआई को एक सीट पर जीत मिली है. एनएसयूआई के उम्मीदवार आशीष लांबा ने सेक्रेटरी पद को 1,053 वोटों से जीता. बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को मतदान हुआ था. डीयू के मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 8:30 से दोपहर 1 बजे तक, जबकि इवनिंग कॉलेजों में 3 बजे दोपहर से शाम को 7:30 बजे तक वोट डाले गए. वोटिंग के दौरान एक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़कर हंगामे की कोशिश की खबर नहीं मिली. मतदान के लिए 52 केंद्र बनाए गए थे. https://twitter.com/nsui