ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

दूसरी शादी के लिए पटना में पत्नी और बेटी को छोड़कर फरार हुआ पति, लॉकडाउन में रिक्शा से मुजफ्फरपुर पहुंची महिला

MUZAFFARPUR : दूसरी शादी की फेर में लगा पति लव मैरेज करने के 8 साल गुजरने के बाद पत्नी और अपनी 6 साल की बेटी को छोड़कर फरार हो गया. मामला पटना के गोलघर इलाके का है. जहा

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

MUZAFFARPUR : दूसरी शादी की फेर में लगा पति लव मैरेज करने के 8 साल गुजरने के बाद पत्नी और अपनी 6 साल की बेटी को छोड़कर फरार हो गया. मामला पटना के गोलघर इलाके का है. 

जहां काफी दिनों से पति के ना आने से परेशान पत्नी जब उसके फोन पर कॉल करती तो वह बात भी नहीं करता था. 2 महीने से परेशान महिला उसके तलाश में लगी थी. तभी उसे पता चला कि उसका धोखेबाज पति मुजफ्फरपुर स्थित अपने घर पर है और दूसरी शादी रचाने के फेर में हैं. जिसके बाद महिला ने लॉकडाउन में ही अपनी बेटी को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए निकल गई. 

पैदल, बाइक  से लिफ्ट लेकर और रिक्शे के सहारे सोमवार को वह मुजफ्फरपुर पहुंची. मुजफ्फरपुर पहुंच रामदयालु नगर और गोबरसही इलाके में काफी देर तक अपनी पति की तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. जिसके बाद एक बाइक सवार युवक ने उसे सदर थाना पहुंचा दिया.जहां पटना गोलघर इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. महिला ने बताया कि 8 साल पहले मुजफ्फरपुर के युवक से उसने लव मैरिज की थी. वह पटना में युवती के यहां ही काम करता था, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद वे पटना में ही रहने लगे. दोनो की एक 6 साल की बेटी भी है. इसी बीच होली के दो दिन पहले उसका पति उसे और 6 साल की बेटी को छोड़कर अपने घर भाग गया और महिला से बाचतिच बंद कर दी. तभी महिला को जानकारी मिली कि वह दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है. जिसके बाद वह रिक्शा से पैदल और बाइक के सहारे मुजफ्फरपुर पहुंची. महिला की बात सुन पुलिस ने उसके पति से संपर्क कर थाने बुलाया, जहां देर शाम तक दोनों के बीच बातचीत जारी थी.