ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

दूसरे राउंड में लालू और मीसा से पूछताछ खत्म, करीब 4 घंटे तक CBI ने पूछे तीखे सवाल

DESK: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री करवाने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई है। दिल्ली में मीसा भारती के आवास

दूसरे राउंड में लालू और मीसा से पूछताछ खत्म, करीब 4 घंटे तक CBI ने पूछे तीखे सवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री करवाने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई है। दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर सीबीआई की टीम ने दोनों बाप-बेटी से करीब चार घंटों तक तीखे सवाल पूछे। पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वहां से रवाना हो गई। 


दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सोमवार को सीबीआई की टीम ने सोमवार को करीब पांच घंटों तक पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसके बाद सीबीआई की टीम मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पहुंची थी। जहां करीब दो घंटे तक टीम ने लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ की। इस दौरान मीसा भारती के आवास के बाहर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया था। करीब दो घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई। लेकिन फिर दोबारा पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम पहुंच गयी करीब दो घंटे और पूछताछ के बाद टीम वहां से लौट गयी। 


बता दें कि यूपीए की सरकार में जब लालू प्रसाद रेल मंत्री हुआ करते थे, उस वक्त रेलवे भर्ती घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप लगा कि रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले उन्होंने आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिखवाए। जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती और लालू की एक और बेटी हेमा यादव के नाम पर भी ली गईं थीं।कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने लालू समेत सभी 16 आरोपियों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा है हालांकि इससे पहले ही सीबीआई ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।