Bihar Crime News: खिड़की से घुसे तीन बदमाश, BA छात्रा की गला रेतकर कर दी हत्या Bihar Politics: 'थेथर में महाथेथर और पतित में भी महापतित हैं तेजस्वी'... गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल BIHAR POLITICS : महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी ने इस सीट पर ठोका दावा,कहा - हम हर मौसम में रहते हैं एक्टिव Priyanka Gandhi Rally: सीमांचल में फेल होगा मोदी का प्लान! पूर्णिया में प्रियंका की हुंकार; NDA के दावों की खुलेगी पोल Bihar Land Survey : बिहार भूमि सर्वें में लागू हुई नई व्यवस्था, अब बिना ज़मीन पेपर भी मिलेगा मालिकाना हक Bihar News: मखाना बोर्ड का गठन कर इन वोटरों को साध रहे मोदी, सीमांचल को लेकर NDA का ख़ास प्लान BIHAR ELECTION : बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव हुए अमित शाह, इन नेताओं संग बैठक कर बनाएंगे ख़ास रणनीति; तेजस्वी को लेकर भी तैयार हुआ प्लान Bihar News: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 4 की हालत नाज़ुक NITISH KUMAR : विश्वकर्मा जयंती पर CM नीतीश ने इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा, निर्माण मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपए दुर्गा पूजा से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, समय से पहले वेतन-पेंशन और भत्तों का भुगतान
1st Bihar Published by: Updated Sat, 23 Jul 2022 07:19:58 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही द्रौपदी मुर्मू के आवास पर नेताओं का जुटान होने लगा है। अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुलाकात के दौरान द्रौपदी मुर्मू को प्राकृतिक रंगों से तैयार उनका तैलचित्र उन्हें भेंट किया। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे अबतक का सबसे अनुपम भेंट करार दिया।
तैल चित्र को जीवंत रूप प्रदान करने वाले कलाकार निहार दास से भी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनसे प्राकृतिक रंगों और तैयार करने की विधि को लेकर जानकारी हासिल की। बातचीत के क्रम में कलाकार निहार दास ने जब अपने को उड़ीसा से होने की जानकारी श्रीमती मुर्मू को दी तो वह मंत्रमुग्ध हो उठी। महामहिम ने सांसद के प्रति अनमोल गिफ्ट को लेकर आभार प्रकट किया।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ कलाकार निहार दास, हेमंत कुमार और विनोद गोस्वामी साथ थे। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने यह मुलाकात चाणक्यपुरी के उमाशंकर दीक्षित रोड में बंगला नम्बर 4 में की,जहां अभी द्रौपदी मुर्मू रह रही हैं। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने बिहार और अररिया के साथ सीमांचल के बारे में भी सांसद से बातचीत की।
बता दें कि देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बीते 18 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आया था। इस चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देते हुए द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की थी। जिसके बाद से द्रौपदी मुर्मू से मिलने वाले लोगों को तांता उनके आवास पर लगा हुआ है।