Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण bank robbery : SBI में दिनदहाड़े हो गई 20 किलो सोने और करोड़ों की कैश की लूट, पैदल ही फरार हो गए बदमाश Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘डरते हैं कहीं मैं मुंह ना खोल दूं’ पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर PM MODI : 'किसी के परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत...', जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी... जरूरत पड़ने पर होगी सीधी कार्रवाई Credit Card Fraud: स्कैमर्स का निशाना बन सकता है आपका क्रेडिट कार्ड, भूल कर भी न करें ये गलतियां Bihar Crime News: थाने के लॉकअप से चकमा देकर फरार हो गए तीन अपराधी, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस PMO : प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द शिफ्ट होगा: नए एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में PMO, कैबिनेट सचिवालय और NSA सचिवालय भी होगा ट्रांसफ़र
1st Bihar Published by: Updated Sat, 23 Jul 2022 07:19:58 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही द्रौपदी मुर्मू के आवास पर नेताओं का जुटान होने लगा है। अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुलाकात के दौरान द्रौपदी मुर्मू को प्राकृतिक रंगों से तैयार उनका तैलचित्र उन्हें भेंट किया। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे अबतक का सबसे अनुपम भेंट करार दिया।
तैल चित्र को जीवंत रूप प्रदान करने वाले कलाकार निहार दास से भी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनसे प्राकृतिक रंगों और तैयार करने की विधि को लेकर जानकारी हासिल की। बातचीत के क्रम में कलाकार निहार दास ने जब अपने को उड़ीसा से होने की जानकारी श्रीमती मुर्मू को दी तो वह मंत्रमुग्ध हो उठी। महामहिम ने सांसद के प्रति अनमोल गिफ्ट को लेकर आभार प्रकट किया।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ कलाकार निहार दास, हेमंत कुमार और विनोद गोस्वामी साथ थे। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने यह मुलाकात चाणक्यपुरी के उमाशंकर दीक्षित रोड में बंगला नम्बर 4 में की,जहां अभी द्रौपदी मुर्मू रह रही हैं। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने बिहार और अररिया के साथ सीमांचल के बारे में भी सांसद से बातचीत की।
बता दें कि देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बीते 18 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आया था। इस चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देते हुए द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की थी। जिसके बाद से द्रौपदी मुर्मू से मिलने वाले लोगों को तांता उनके आवास पर लगा हुआ है।