1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 16, 2019, 7:52:41 PM
- फ़ोटो
PATNA : डॉ सी वी रमन यूनिवर्सिटी में टैगोर अंतराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव और विश्वविद्यालय की ओर से 'रचना पाठ' का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में कई मशहूर साहित्यकारों की कृतियों की विवेचना की गई. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य हमारी आत्मीयता का एक अहम हिस्सा है क्योंकि हमारा जीवन संस्कृति, कला, परंपरा के परिवेश में रचा बसा होता है. हमें अधिक से अधिक काव्यों और कहानियों के साथ-साथ समाचार पत्र पत्रिकाओं को पढ़ने की आदत डालनी चाहिए. उन्होंने अपने संबोधन में साहित्य और संवेदना से जुड़ी कई प्रेरणादायक बातें कही. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी के डीन छात्र कल्याण डॉ ब्रिजेश सिंह ने कहा कि साहित्य लिखना किसी परीक्षा से कम नहीं है. साहित्य के बारे में विमर्श करते हुए उन्होंने बताया कि किसी भी लेखक की कृति का अध्ययन करते समय उसके मनोविज्ञान को समझना जरूरी है. अंत में उन्होंने बताया कि मानवीय मूल्यों को भी समझने की आवश्यकता है. इस अवसर पर कई मशहूर साहित्यकारों के विभिन्न विधाओं में रचना पाठ किया गया. इस कार्यक्रम में डॉ सी वी रमन यूनिवर्सिटी कुलपति डॉ बसंत सिंह, आईसेक्ट ग्रुप के अध्यक्ष संतोष चौबे, कहानीकार उषा किरण खान, अवधेश प्रीत, मुकेश शर्मा, राकेश बिहारी, रेखा, कास्तवार, कविता, कवी बलराम गुमास्ता, महेंद्र गगन, पूनम सिंह के साथ-साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभा में यूनिवर्सिटी के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मी और स्टूडेंट्स उपस्थित थे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिंह ने किया.