ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

दोस्त बने जान के दुश्मन, ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को किया जख्मी

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर एक दोस्त ने दोस्त के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अकहा गोविंदपुर गांव की है, घाय

दोस्त बने जान के दुश्मन, ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को किया जख्मी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर एक दोस्त ने दोस्त के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अकहा गोविंदपुर गांव की है, घायल युवक की पहचान भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बलहा निवासी सच्चिदानंद यादव का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि नीतीश कुमार अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से पैसे देने के लिए पिपरपांति निवासी सुनील यादव को तीस हजार रुपये देने के लिए गया था. पैसे देने के बाद नीतीश के दोस्त उसे किसी काम के बहाने आहोक विशनपुर के बहियार में ले गए. इस दौरान एक पुल के पास बाइक रोक कर उसे कहा गया कि चलो घर दिखाते हैं. जैसे ही पुल के नीचे गए, नीतीश के दोस्त और एक दूसरे व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ लिया. नीतीश ने बताया कि उसके बाद बाकी दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मार दी जिससे नीतीश कुमार को दो गोली लग गई.


गोली लगने के बाद भी नीतीश ने पानी में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई और आहोक पंचायत मुखिया के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी. मुखिया के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस ने पहुंचकर घायल नीतीश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचाया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता