1st Bihar Published by: Updated Jun 05, 2022, 12:03:06 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां चकिया ओपी क्षेत्र के एनटीपीसी में बीती रात दो गार्डों के बीच हंसी मजाक के दौरान गोली चल गई। इसमें एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
बताया जाता है कि सुरक्षाकर्मी 40 वर्षीय कृष्ण मुरारी को कमर के नीचे गोली लग गई। इससे वह जख्मी हो गया। इस घटना के बाद एनटीपीसी कर्मियों में हड़कंप मच गया है। एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से एम्बुलेंस से जख्मी को शहर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। जहां उसकी इलाज की जा रही है। जख्मी गार्ड नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर पिपरा वार्ड नंबर- 15 का निवासी है।
इस संबंध में ओपी अध्यक्ष ने बताया कि दो सुरक्षा गार्ड के बीच हंसी मजाक चल रही थी। इसी दौरान गोली चल गई और कृष्ण मुरारी के कमर के नीचे गोली लग गई। ग्लोकल हॉस्पिटल के चिकित्सक ने बताया कि जख्मी अब खतरे से बाहर है।