1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Aug 01, 2020, 9:27:24 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI : सीतामढ़ी के बैरगनिया स्थित भारत-नेपाल सीमा के पास से खबर सामने आ रही है। सीमा पर नो मैंस लैंड में बाढ़ के पानी में डूबने की वजह से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक बैरगनिया बाजार आया था और सामान खरीदने के बाद नो मैंस लैंड एरिया से वापस लौट रहा था तभी बाढ़ के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान पंकज भारती के बेटे कुणाल भारती के तौर पर की गई है।
उधर सीतामढ़ी के सुरसंड इलाके में एक अन्य युवक की डूबने से मौत हो गई। पोखर में डूबने की वजह से 32 साल के सुरेश कुमार की मौत हो गई है। सुरेश सुरसंड वार्ड नंबर 13 के निवासी उमाकांत दास का पुत्र था।