ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनतामुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनता

दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में युवक की मौत, यूरिया लेकर घर जा रहा था मृत युवक

HAJIPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल

दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में युवक की मौत, यूरिया लेकर घर जा रहा था मृत युवक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है।  


मिली जानकारी के अनुसार, महिसौर थाना अंतर्गत घोघी में  दो अनियंत्रित बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। जिसके बाद मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए।


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही महिसौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर गांव चले गए। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।  मृतक की पहचान अमधामा निवासी शिवाजी मंडल के 42 वर्षीय पुत्र जितेंद्र मंडल के रूप में हुई है।


घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र मंडल बाइक से महीपुरा यूरिया लेकर लौटने के दौरान घोघी में अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिसमें घटनास्थल पर जितेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। स्वजन ने घटना की जानकारी महिसौर थाना की पुलिस पदाधिकारी को दी। 


उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि हमारा छोटा भाई जितेंद्र मंडल बाइक से महिपुरा यूरिया लेकर लौट रहे थे। हम बाइक से करीब 20 मीटर पीछे-पीछे जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार तीन युवक आ रहा था। अनियंत्रित बाइक दोनों आपस में टकरा गया। जिसमें जितेंद्र की मौत हो गई।मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। घटना के बाद पुत्र पुत्री एवं घर के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।