ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

दिवाली और छठ पर घर नहीं आ पाएंगे लालू यादव, जमानत याचिका पर नहीं हो पाई सुनवाई

RANCHI : बिहार के उप चुनाव में 2 सीट जीतकर गदगद लालू परिवार के लिए आज दोहरी खुशी का दिन हो सकता था लेकिन लालू यादव की तरफ से रांची हाई कोर्ट में दायर की गई जमानत याचिका पर आज सुनवा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : बिहार के उप चुनाव में 2 सीट जीतकर गदगद लालू परिवार के लिए आज दोहरी खुशी का दिन हो सकता था लेकिन लालू यादव की तरफ से रांची हाई कोर्ट में दायर की गई जमानत याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी। अब लालू यादव की दिवाली और छठ रिम्स में ही कटेगी। 


चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तरफ से दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका दायर की गई है। आज हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन केस मेंशन नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब छठ पूजा के बाद कोर्ट खुलने पर ही लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई हो पाएगी। माना जा रहा है कि लालू की जमानत याचिका पर 8 नवंबर को सुनवाई हो सकती है। 


आपको बता दें कि सजायाफ्ता लालू यादव अपनी बीमारी का रिम्स में इलाज करा रहे हैं। उनके परिवार को यह उम्मीद थी कि दिवाली और छठ के पहले अगर जमानत याचिका पर कोर्ट सुनवाई करेगा तो शायद लालू घर वापस आ जाएं।