ब्रेकिंग
संसद मार्च के दौरान CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, जंतर-मंतर से आगे बढ़ने पर पुलिस ने रोकाबिहार में मगरमच्छ के हमले में किसान की मौत, नाला पार करते समय पानी में खींच ले गया; इलाके में हड़कंपकटिहार रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जा रहे यात्री से 70 हजार की लूट, गन पॉइंट पर ATM ले जाकर निकलवाए पैसेBihar Monsoon Session : एनडीए विधानमंडल दल की आज अहम बैठक, शाम को भाजपा विधायक दल और कैबिनेट की भी होगी मीटिंगBihar News : फर्जी सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी? बिहार में रग्बी कोटे के 25 खिलाड़ियों की जांच, वीडियो फुटेज से खुलेगा पूरा राजसंसद मार्च के दौरान CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, जंतर-मंतर से आगे बढ़ने पर पुलिस ने रोकाबिहार में मगरमच्छ के हमले में किसान की मौत, नाला पार करते समय पानी में खींच ले गया; इलाके में हड़कंपकटिहार रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जा रहे यात्री से 70 हजार की लूट, गन पॉइंट पर ATM ले जाकर निकलवाए पैसेBihar Monsoon Session : एनडीए विधानमंडल दल की आज अहम बैठक, शाम को भाजपा विधायक दल और कैबिनेट की भी होगी मीटिंगBihar News : फर्जी सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी? बिहार में रग्बी कोटे के 25 खिलाड़ियों की जांच, वीडियो फुटेज से खुलेगा पूरा राज

Diwali 2024: यहां मनाई जाएगी बिहार की सबसे बड़े दिवाली, 8 लाख दीप से जगमग होंगे बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर और गंगा घाट

MUNGER: मुंगेर के कल्याणपुर में बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जाएगी, जहां 8 लाख दिए से पूरा गांव जगमगाएगा। जिले में राज्य की सबसे बड़ी दीपावली 30 अक्टूबर क यानी बुधवार को कल्याणपु

Diwali 2024: यहां मनाई जाएगी बिहार की सबसे बड़े दिवाली, 8 लाख दीप से जगमग होंगे बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर और गंगा घाट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के कल्याणपुर में बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जाएगी, जहां 8 लाख दिए से पूरा गांव जगमगाएगा। जिले में राज्य की सबसे बड़ी दीपावली 30 अक्टूबर क यानी बुधवार को कल्याणपुर में मनाई जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों के सहयोग से तैयारी शुरू कर दी गई है।


दरअसल, जिले के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी चल रही है। यहां पिछले पांच वर्षों से बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जा रही है। इस बार भी 8 लाख दीपक जलाए जाएंगे। बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर परिसर में यूथ क्लब की ओर से दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है।


बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर से एनएच 80 तक के एक किलोमीटर क्षेत्र में दीपक जलाए जाएंगे। वही मंदिर परिसर से लेकर गंगा किनारे तक पीतल तथा मिट्टी के दीए जलाए जाएंगे। बडी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में यूथ क्लब की ओर से पहली बार वर्ष 2020 में 1 लाख 75 हज़ार, वर्ष 2021 में 5 लाख, वर्ष 2022 में 6 लाख, वर्ष 2023 में 7 लाख 50 हज़ार दीप जलाए गये थे। इस वर्ष 8 लाख दीप जलाए जाएंगे। 


8 लाख दीपों को जलाने में करीब 10 हज़ार लीटर तिल का तेल तथा 25 क्वींटल घी का उपयोग किया जाएगा। दीपक में तेल एवं घी डालने का काम सुबह से ही शुरू हो जाता है। वही यूथ क्लब के सदस्यों ने बताया की मंदिर परिसर में घी के एवं अन्य जगहों पर तिल के तेल के दीपक जलाए जाते हैं। 


इस मामले में डॉ. नीतीश चन्द्र दुबे ने बताया कि कल्याणपुर में बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी चल रही है। हर कोई दीपोत्सव में भाग लेकर एक दीपक जलाएं। दीपोत्सव की तैयारी में यूथ क्लब के लोग दिन रात लगे हुए हैं। तैयारी अब अंतिम चरण में है।