ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

धोनी के घर आया एक और मेहमान, माही को मिस कर रही हैं साक्षी, बोलीं - अब बस नागरिकता का है इंतजार

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर नया मेहमान आने से उनकी घर की खुशियां दुगनी हो गई है. ऐसे समय पर पत्नी साक्षी अपने पति माही को बहुत मिस कर रही हैं. पत

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर नया मेहमान आने से उनकी घर की खुशियां दुगनी हो गई है. ऐसे समय पर पत्नी साक्षी अपने पति माही को बहुत मिस कर रही हैं. पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए मेहमान की पहली तस्वीर डालते हुए लिखा है कि 'घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं. इसकी नागरिकता का इंतजार है.' https://www.instagram.com/p/B08c3ftnGUz/ दरअसल एमएस धोनी (MS Dhoni) के घर नया मेहमान उनकी नई गाड़ी जीप ग्रैंड शेरोकी ट्रेकहॉक (Jeep Grand Cherokee Trackhawk) है. यह भारत में अपनी तरह की पहली कार है. इसकी कीमत भारत में 80 से 90 लाख के बीच में है. यह गाड़ी 6.2L HEMI V8 इंजन से लैस है. महेंद्र सिंह धोनी का कार और बाइक प्रेम जगजाहिर है. उनके गैराज में हमर से लेकर फरारी सहित कई कारें हैं. अब माही के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में एक और नई चमचमाती लाल जीप ग्रांड चेरोकी आ गई है. धोनी के पास पहले से कई गाड़ियां मौजूद है. चार पहिया गाड़ियों में उनके पास फरारी 599 जीटीओ, हैमर एच-2, जीएमसी सिएरा है. उनके पास बाइक का भी बेहतरीन कलेक्शन है. इसमें कवास्की निन्जा एच-2, कोनफेडेरेट हेलकैट, बीएसए, सुजूकी हायाबूसा और एक नॉर्टन विंटेज प्रमुख हैं. धोनी इन दिनों कश्मीर में हैं. भारतीय सेना के साथ अवंतीपोर में ड्यूटी कर रहे हैं. इस दौरान धोनी वे सब काम कर रहे हैं, जो कि एक सैन्य अधिकारी को करने पड़ते हैं. हाल ही में उनका एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें वे अपने जूते पॉलिश करते नजर आ रहे हैं. टेरिटोरियल आर्मी की अपनी यूनिट के साथ काम करने के लिए उन्‍होंने क्रिकेट से 2 महीने का आराम लिया है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता