ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

'धर्मसंकट में फंस गया हूं ....; वायनाड और रायबरेली सीट जीतने के बाद बोले राहुल : मोदी जी की तरह भगवान नहीं हूं

DESK : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बार दो संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों जगहों पर उन्हें बड़ी जीत भी मिली। इसके बाद अब उन्होंने इसको लेकर बड़ी बात कही है। राहुल गांधी न

 'धर्मसंकट में फंस गया हूं ....;  वायनाड और रायबरेली सीट जीतने के बाद बोले राहुल : मोदी जी की तरह भगवान नहीं हूं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बार दो संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों जगहों पर उन्हें बड़ी जीत भी मिली। इसके बाद अब उन्होंने इसको लेकर बड़ी बात कही है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं धर्मसंकट में फंस गया हूं। उन्होंने कहा कि मैं रायबरेली से सांसद रहूं या वायनाड़ से। इतना ही नहीं, इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं प्रधानमंत्री की तरह कोई भगवान नहीं हूं, साधारण मनुष्य हूं। 


राहुल गांधी ने कहा, ''मैं इस दुविधा में हूं कि मैं वायनाड का सांसद बना रहूं या रायबरेली का। मुझे उम्मीद है कि वायनाड और रायबरेली के लोग मेरे फैसले से खुश होंगे। उन्होंने आगे लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नफरत को प्रेम ने और अहंकार को विनम्रता ने पराजित कर दिया है। मालूम हो कि राहुल यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से दर्ज की है। 


जानकारी हो कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश (UP) के रायबरेली लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 मतों के अंतर से हराया है। वहीं, वायनाड में राहुल गांधी ने माकपा की एनी राजा को हराया है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, लेकिन अमेठी में उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना था।


इस बार राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों  से जीत गए हैं। ऐसे में उन्हें एक ही सीट चुननी होगी। हालांकि इस बार नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाला अमेठी फिर से कांग्रेस के खाते में आ गया है। यहां से किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को चुनाव में करारी पराजय दी है।