ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

धनबाद: पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज के ICU में कैंसर पेशेंट को चूहों ने कुतरा

DESK: धनबाद के पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां के ICU में एडमिट एक कैंसर पेशेंट को रातभर चूहों ने काटा. कैंसर के मरीज शमीम मल्लिक धनबाद के झरिया के रहने वा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: धनबाद के पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां के ICU में एडमिट एक कैंसर पेशेंट को रातभर चूहों ने काटा. कैंसर के मरीज शमीम मल्लिक धनबाद के झरिया के रहने वाले हैं. जब चूहे उन्हें काट रहे थे, तब वो बेहोश थे. लापरवाही का आलम ये था कि रात भर चूहों के काटने से मरीज के दोनो पैंरों और शरीर के अन्य अंगों से खून बहता रहा और ड्यूटी कर रहे वार्ड के स्टाफ और नर्स सोते रहे. वहीं जब परिवार वाले मरीज का कपड़ा बदलने गए, तो कई जगहों से खून बहता देख वो दंग रह गए. मरीज के जब कपड़े खोले गए, तो शरीर पर चूहों के कुतरने के कई निशान मिले. मरीज के परिजनों ने मामले की शिकायत सीनियर डॉक्टर से की. परिजनों की शिकायत के बाद मरीज को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया. इधर, मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ. एच के सिंह का कहना है कि आईसीयू समेत आसपास की गंदगी की सफाई कराई गई थी, उनके मुताबिक वार्ड में चूहे नहीं आए.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता