Hindi News / news / बिहार में बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर पर DGP गुप्तेश्वर पांडेय की VC, सभी...

बिहार में बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर पर DGP गुप्तेश्वर पांडेय की VC, सभी जिलों के SP, सभी जोन के DIG और IG के साथ हो रही बैठक

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 06, 2019, 6:59:14 PM

बिहार में बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर पर DGP गुप्तेश्वर पांडेय की VC, सभी जिलों के SP, सभी जोन के DIG और IG के साथ हो रही बैठक

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर पर बिहार के DGP बैठक कर रहे हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पटना समेत सभी जिलों के SP, सभी जोन के DIG और IG के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में बिहार की बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर चर्चा की जा रही है. बिहार की कानून व्यवस्था के साथ ही मुहर्रम को लेकर भी बैठक हो रही है. ये बैठक काफी महत्वपूर्ण इस मायने में भी होगी क्योंकि लगातार प्रशासन और सरकार के लिए बढ़ता अपराध बड़ी चुनौती के रूप में है. लगातार विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रहा है. सूबे में लगातार बच्चा चोरी के अफवाह में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाएं हर कोशिश के बावजूद भी नहीं रूक रही है. इस विडीयो कांफ्रेसिंग के तहत सभी जिलों के SP और अधिकारियों से उनसे जिले से जुड़ी विधि-व्यवस्था को लेकर अपडेट्स ली जाएगी और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये जाएंगे. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट