ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: सीमांचल के लिए एक्टिव हुए PM मोदी, जनसभा कर ऐसे बढ़ाएंगे तेजस्वी और राहुल की टेंशन Dular Chand Yadav murder case : 16 घंटे रंगदारी सेल में बंद अनंत सिंह से पुलिस ने पूछे यह सवाल, जानिए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने क्यों कहा - ए सर... हमर चुनवा ठीक रहतय ने Bihar News: बिहार के इस जिले में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर पूरी तरह सील, इन चीजों पर होगी कड़ी निगरानी Bihar News: बिहार में RJD और BJP समर्थकों के बीच मारपीट, 5 घायल Mokama Election : "अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद NDA के 'दिग्गजों' ने संभाली मोकामा की कमान, अब पिछड़ा वोट बैंक को साधने सम्राट करेंगे रोड शो; जानिए क्या पड़ेगा असर" Success Story: “मेरा सपना तो IAS बनना है”, टैक्स डिपार्टमेंट की नौकरी के साथ की पढ़ाई, UPSC पास कर बन गई अधिकारी Bihar News: बिहार में यहां लग्जरी कार और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत; कई घायल Anant Singh Arrested : जानिए जेल में कैसे कटी अनंत सिंह की रात, बेउर क्या कुछ खाया और अब क्या है पुलिस की तैयारी Bihar News: दिल्ली में बिहार के 28 वर्षीय युवक की मौत, यह गलती पड़ गई भारी

देसी दूल्हा-विदेशी दुल्हन, फिलीपींस की वेलमुन ने बिहार के धीरज से रचाई शादी

1st Bihar Published by: Updated Fri, 20 May 2022 04:48:21 PM IST

देसी दूल्हा-विदेशी दुल्हन, फिलीपींस की वेलमुन ने बिहार के धीरज से रचाई शादी

- फ़ोटो

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की की शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। गोपालगंज के धीरज और फिलीपींस की वेलमुन डुमरा की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई। 


विदेश में रहकर भी दोनों ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ शादी की। पहले एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाया फिर शादी के सात फेरे लगाया और वेलमुन की मांग को धीरज ने सिन्दूर से भरा। शादी के बाद दोनों एक दूसरे के हो गये। 


दरअसल गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मुरार बतराहा गांव में यह शादी हुई थी। जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है। होगी भी क्यों नहीं लड़का बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है जबकि लड़की फिलीपींस की रहने वाली है। देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की शादी को देखने के लिए गांव के लोग इक्टठा हुए। वही परिजनों की उपस्थिति में दोनों की शादी धूमधाम के साथ करायी गयी। 


बताया जाता है कि दोनों फिलिपींस में नौकरी किया करते हैं। लड़का होटल मैनेजर तो लड़की मार्केटिंग स्टाफ है। दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। एक दूसरे से प्यार करते थे। सात जन्मों तक साथ रहने का दोनों ने वादा किया था। इसी वादे को निभाने के लिए वेलमुन डुमरा फिलिपींस से गोपालगंज अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। स्पेशल वीजा लेकर वह फिलीपींस से इंडिया पहुंच गयी। जहां बिहार के गोपालगंज स्थित प्रेमी धीरज के आवास पर दोनों की शादी 18 मई को संपन्न हुई। इस शादी से दोनों काफी खुश है।