ब्रेकिंग
बिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जान

दिल्ली-नोएडा समेत पूरे NCR में भूकंप के जोरदार झटके, घर से बाहर निकले लोग

DELHI : दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी लोगों ने धरती को हिलते हुए महसूस किया और ड

दिल्ली-नोएडा समेत पूरे NCR में भूकंप के जोरदार झटके, घर से बाहर निकले लोग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी लोगों ने धरती को हिलते हुए महसूस किया और डरकर घर से बाहर निकल गए। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने भूकंप को अधिक तीव्रता से महसूस किया। दोपहर का समय होने की वजह से अधिकतर लोग दफ्तरों में या घर से बाहर थे।


भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। 2.50 पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में झटके बहुत तेज थे और नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है। अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में आए भूकंप की वजह से दिल्ली-एनसीआर में तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी धरती हिली। फिलहाल भारत में कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।


उधर, भूकंप की वजह से दिल्ली-एनसीआर की ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग भी डर गए। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद की सोसायटीज से लोग तेजी से बाहर निकल आए। दफ्तरों में भी लंच का समय था और झटका लगते ही लोग बाहर की ओर भागे। राहत की बात है कि कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।