ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर शख्स हुआ फरार, घटनास्थल से मिला हथौड़ा

DELHI: दो बच्चे और पत्नी की हत्या कर शख्स फरार हो गया है. उसने हथौड़ा मारकर घटना को अंजाम दिया है. यह घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके की है.ट्रिपल मर्डर से सनस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: दो बच्चे और पत्नी की हत्या कर शख्स फरार हो गया है. उसने हथौड़ा मारकर घटना को अंजाम दिया है. यह घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके की है.

ट्रिपल मर्डर से सनसनी

एक घर में ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी मिलते ही घऱ के पास लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंची और तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

पति फरार

घटना के बाद से पति फरार हो गया है. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. पुलिस को शक है कि महिला के पति ने ही तीनों हत्या की है. पुलिस को घटनास्थल से एक हथौड़ा बरामद हुआ है. जिससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि इसी से घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम प्रीति है एवं अन्य दोनों शव महिला के ही बेटा और बेटी के हैं. पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की बेटे की उम्र 9 साल है जबकि बेटी सिर्फ 5 साल की है. पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि महिला का पति घर से फरार है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.