ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच मारपीट, कई गाड़ियों में लगाई आग, फायरिंग में वकील घायल

DELHI: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में छोटी से बात को लेकर वहां के वकीलों और दिल्ली पुलिस के जवानों के बीच मारपीट हो गई. यह मारपीट हिंसक हो गया और कुछ देर में ही कई गाड़ियों में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में छोटी से बात को लेकर वहां के वकीलों और दिल्ली पुलिस के जवानों के बीच मारपीट हो गई. यह मारपीट हिंसक हो गया और कुछ देर में ही कई गाड़ियों में आग लगा दी गई.

 हंगामा देख कई थानों की पुलिस पहुंची और स्थिति को कंट्रोल करने में जुट गई. पुलिस फायरिंग में एक वकील घायल हो गए हैं. घायल वकील का नाम विजय वर्मा बताया जा रहा है. सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हंगामा पर पुलिस ने कहा है कि फायरिंग नहीं हुई है. हंगामा के दौरान  पुलिस की गाड़ी जरूर जलाई गई है.

बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर यह विवाद हुआ है. पुलिस कैदी वैन से कैदियों को पेशी को लेकर गई थी. पार्किंग में वैन लगाई थी. इसको लेकर ही वकीलों और जवानों के बीच विवाद शुरू हुआ और यह हिंसक रूप ले लिया. हंगामा के कारण अफरातफरी का माहौल हो गया है. जिसके कारण कामकाज भी प्रभावित हुआ.