ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत बिगड़ी, कोरोना के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

DELHI : देश में जारी कोरोना के कहर के बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबयीत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह उन्हें दि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : देश में जारी कोरोना के कहर के बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबयीत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

सत्येंद्र जैन को बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य मंत्री में कोरोना के लक्षण देखे जाने के बद उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया है. 

सत्येंद्र जैन ने खुद ट्वीट कर अपने एडमिट होने की जानकारी भी दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि  तेज बुखार और सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा.

बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें कीं, तब सत्येंद्र जैन बतौर स्वास्थ्य मंत्री उस बैठक में मौजूद थे. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है.