Hindi News / news / बिहार : दिल्ली जा रही बस पर गिरा बिजली का हाई टेंशन वायर,...

बिहार : दिल्ली जा रही बस पर गिरा बिजली का हाई टेंशन वायर, एक यात्री की मौत.. कई घायल

1st Bihar Published by: Updated Jun 11, 2021, 12:15:45 PM

बिहार : दिल्ली जा रही बस पर गिरा बिजली का हाई टेंशन वायर, एक यात्री की मौत.. कई घायल

- फ़ोटो

SAHARSA : सहरसा जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। बिहार से दिल्ली जा रही एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। बस के ऊपर बिजली का हाई टेंशन वायर गिरने की वजह से हादसा हुआ है। बिजली का हाई टेंशन वायर गिरने से बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल हैं। 


घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक यह यात्री बस से दिल्ली जा रही थी। बस में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग सवार थे। हादसे का शिकार हुआ यात्री भी दिल्ली काम करने जा रहा था। चलती बस पर हाई टेंशन वायर गिरने के कारण यह हादसा हुआ। बस में तकरीबन 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना सहरसा सदर थाना के कहरा कुटी के पास हुई है।