ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

दिल्ली की बारिश में एक व्यक्ति की गई जान, मिंटो ब्रिज अंडरपास से मिला शव

DELHI : दिल्ली में हुई जोरदार बारिश के बाद बदहाल तस्वीरें सामने आ रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का बुरा हाल है। जगह-जगह जल जमाव की स्थिति है और खास तौर पर जहां कहीं भी अंडरपास

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में हुई जोरदार बारिश के बाद बदहाल तस्वीरें सामने आ रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का बुरा हाल है। जगह-जगह जल जमाव की स्थिति है और खास तौर पर जहां कहीं भी अंडरपास बने हैं वहां पर ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में लोग बारिश की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 


दिल्ली में हुई बारिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली है दिल्ली के मिंटो ब्रिज अंडरपास में फसी बस के नीचे से एक शव बरामद किया गया है। आपको बता दें कि मिंटो ब्रिज अंडरपास में एक डीटीसी की बस पानी में फंस गई। बाद में इस बस में सवार लोगों को रेस्क्यू करके निकाला गया लेकिन इस बीच यह खबर आई है कि उसी जगह से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। 


मृतक की पहचान कुंदन नाम के शख्स के के रूप में की गई है जिसकी उम्र 60 साल के करीब थी। बताया जा रहा है कि वह बस को लेकर कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था लेकिन जलजमाव में बस फंस गई उसने किसी तरह निकलने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा और डूबने से उसकी मौत हो गई।