ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

दीपिका पादुकोण की पहली पसंद हैं राहुल गांधी, चाहती थी वो PM बनें

DELHI: जेएनयू हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचकर छात्रों से मुलाकात करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कॉन्ट्रोवर्सी में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका की आने वाली फ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: जेएनयू हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचकर छात्रों से मुलाकात करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कॉन्ट्रोवर्सी में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका की आने वाली फिल्म 'छपाक' को बॉयकॉट करने की अपील की जा रही है. इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक पुराना इंटरव्यू भी तेजी से वायरल हो रहा है.

इस इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा है कि वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं. दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू में ये  बयान दिया था. दीपिका ने उस वक्त कहा था कि वो उम्मीद करती हैं कि एक दिन राहुल गांधी खुद देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे. इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से सवाल पूछा गया कि आप किस राजनेता से प्रभावित हैं तो उन्होंने कहा था, 'मैं राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं जानती हूं, लेकिन जो थोड़ा बहुत देखती हूं उसके हिसाब से राहुल गांधी जो कर रहे हैं हमारे देश के लिए, वह एक क्लासिक उदाहरण है. 


दीपिका ने कहा था कि नौजवान जो हमारे देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, और उम्मीद है कि एक दिन वे खुद प्रधानमंत्री बन जाएंगे.' दीपिका पादुकोण से जब पूछा गया था कि क्या आप चाहती हैं राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएं? तो उन्होंने कहा था, 'जी बिल्कुल.' दीपिका ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी युवाओं के साथ बहुत कनेक्ट होते हैं. उनकी सोच ट्रेडिशनल होने के साथ फ्यूचरिस्टिक भी है और हमारे देश के लिए बह बहुत जरूरी है.'


टैग्स