ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पंजाब: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या पहुंची 23, CM अमरिंदर सिंह ने दिये जांच के आदेश

DESK: गुरदासपुर जिले के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंच गई है. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की कुछ इमारतें भी नष्ट हो गईं. कुछ चार पह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: गुरदासपुर जिले के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंच गई है. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की कुछ इमारतें भी नष्ट हो गईं. कुछ चार पहिया वाहन भी नष्ट हो गए. धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं. सीएम ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवार वालों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है. इसके अलावा गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा की है. वहीं मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 25,000 रुपये की राहत राशि का एलान किया है. बताया जा रहा है कि इस धमाके में मरने वालों में फैक्ट्री मालिक के परिवार के 7 सदस्य भी शामिल हैं. फैक्ट्री के पीछे ही उसका घर था. पटाखा फैक्ट्री मालिक ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था लेकिन लाइसेंस बना या नहीं यह प्रशासन को पता नहीं है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता