पटना में संदेहास्पद स्थिति में मिली महिला की लाश, चार दिन से थी लापता

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 12, 2019, 8:41:29 PM

पटना में संदेहास्पद स्थिति में मिली महिला की लाश, चार दिन से थी लापता

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है पटना से जहां संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की लाश बरामद की गई है. महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां लख सांई साधना मंदिर के सामने नहर से एक महिला की लाश मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान नौबतपुर थाना इलाके के चैनपुरा दरियापुर के रहने वाले मोहन साव की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई है. महिला की शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची नौबतपुर थाना की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया है. नौबतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला बीते शुक्रवार से लापता से थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट