ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए नीतीश, देश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी

PATNA: पटना के बेली रोड स्थित अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मंत्री जमा खान ने गुलदस्ता

दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए नीतीश, देश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बेली रोड स्थित अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मंत्री जमा खान ने गुलदस्ता, टोपी और साफा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 


इस मौके पर बौद्ध भिक्षुओं ने भी मुख्यमंत्री को भगवान बुद्ध की तस्वीर भेंट की। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम होने की दुआएं मांगी।


दावत-ए-इफ्तार में बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, सिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अफजल अब्बास, अजमेर शरीफ के गद्दीनशीं सैयद अनवर फरीदी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व सांसद मोनाजिर हसन, पूर्व मंत्री रंजू गीता, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डॉ० अब्दुल हई सहित कई गणमान्य व रोजेदार उपस्थित थे।

टैग्स