Hindi News / news / दारोगा की बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से किया लव मैरिज, हॉरर...

दारोगा की बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से किया लव मैरिज, हॉरर किलिंग से डरकर महिला आयोग से मांगी मदद

1st Bihar Published by: 4 Updated Aug 27, 2019, 8:14:23 AM

दारोगा की बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से किया लव मैरिज, हॉरर किलिंग से डरकर महिला आयोग से मांगी मदद

- फ़ोटो

PATNA : पटना में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले एक प्रेमी जोड़े को हॉरर किलिंग का डर सता रहा है। पटना की रहने वाली प्रीति कुमारी ने कौशलेश कुमार सिंह से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया है। लेकिन प्रीति के पिता दारोगा हैं लिहाजा उसे यह डर सता रहा है कि परिवार वाले उनके खिलाफ किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। प्रीति के पिता खुद पुलिस में है लिहाजा वर्दी पर प्रीति और उसके पति कौशलेश को भरोसा नहीं। यही वजह है कि इन दोनों ने राज्य महिला आयोग के सामने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने प्रेमी जोड़े के शादी के सबूत को देखा और फिर पटना एसएसपी को पत्र लिखा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने पटना एसएसपी को पत्र लिखकर के कहा है कि प्रीति और कौशलेश ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया है। इन दोनों की शादी के वैध दस्तावेज भी उपलब्ध हैं। दिलमणि मिश्रा ने पटना एसएसपी को कहा है कि वह सुनिश्चित करें कि प्रीति और कौशलेश का बयान 164 के तहत बिना किसी दबाव में पुलिस के सामने दर्ज किया जाए।