ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

Nitish Kumar: दरभंगा में सीएम नीतीश का बड़ा एलान, दशहरा से पहले बाढ़ प्रभावित लोगों को इतने रुपए देगी सरकार

DARBHANGA: बिहार में एक दर्जन से अधिक जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन की तरफ से तमाम तरह से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री बाढ़ को लेकर

Nitish Kumar: दरभंगा में सीएम नीतीश का बड़ा एलान, दशहरा से पहले बाढ़ प्रभावित लोगों को इतने रुपए देगी सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में एक दर्जन से अधिक जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन की तरफ से तमाम तरह से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री बाढ़ को लेकर एक्शन में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। दरभंगा पहुंचे सीएम नीतीश ने बड़ा एलान किया है और कहा है कि दशहरा से पहले बाढ़ पीड़ितों को सरकार सात-सात हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी।


दरअसल, बिहार में बाढ़ को लेकर हो रही सियासत के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री राहत शिविरों में पहुंचे और एक-एक चीज की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पोलो मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में बाढ़ राहत फूड पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।


फूड पैकेटिंग केंद्र का निरीक्षण करने के बाद सीएम नीतीश ने बिरौल अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया।सर्वेक्षण के बाद सीएम बिरौल अनुमंडल के फोरा गाछी स्थित हेलीपैड से पुनौच गांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने पुनौच गांव में समुदाय किचन का निरीक्षण किया और सभी चीजों की जानकारी ली।


इस दौरान मुख्यमंत्री ना बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। सीएम ने एलान किया है कि दुर्गा पूजा से पहले सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को सात-सात हजार अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेज दिए जाएंगे। बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने इसकी पुष्टि की है। 9 अक्तूबर को पटना से लगभग 48000 बाढ़ पीड़ित के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।