1st Bihar Published by: Updated Oct 29, 2022, 2:44:28 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA: खबर दरभंगा की है, जहां एक बस का दिल्ली से आ रही एक बस दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर सिमरी के पास एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में एक शख्स की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ दरभंगा में एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस दिल्ली से आ रही थी। दरभंगा- मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर सिमरी के पास पहुंचते ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजीद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। लोगों ने बताया कि बस तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टकरा गई और कई लोग घटना की चपेट में आ गए।