ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

दरभंगा के बाद सारण में खूनी खेल: बदमाशों ने पिता और दो बेटियों को मौत के घाट उतारा, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप

CHHAPRA: दरभंगा में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बदमाशों ने सारण में जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने घर की छत पर सो

दरभंगा के बाद सारण में खूनी खेल: बदमाशों ने पिता और दो बेटियों को मौत के घाट उतारा, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: दरभंगा में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बदमाशों ने सारण में जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने घर की छत पर सो रहे पिता और दो बेटियों की धारदार हथियार से वार कर जान ले ली जबति मृतक की पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। एक साथ तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, ट्रिपल मर्डर का यह मामला छपरा के रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित धनाडीह गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात तारकिशोर सिंह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर की छत पर चढ़े और चारों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। 


अचानक हुए हमले के बाद परिवार के लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर तारकिशोर सिंह, उनकी पत्नी शोभा देवी और दो बेटियों 17 साल की चांदनी और 15 साल की बेटी आभा कुमारी को बुरी तरह से घायल कर दिया। इस हमले में तारकिशोर सिंह और उनकी दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पत्नी ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एकमा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे छपरा रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।


घटना की जनकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। शुरुआती जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में पुलिस की एक टीम कैंप कर रही है।