ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

एक जीजा ऐसा भी: डांसर बनाने के बहाने अपनी साली को बेचने जा रहा था जीजू, फिर क्या हुआ जानिये..

SITAMARHI: जीजा साली के रिश्ते को बहुत प्यारा रिश्ता माना जाता है पर कुछ लोग इस रिश्ते को खराब कर देते हैं। उनकी एक गलती के कारण इस रिश्ते पर दाग लग जाता है। लोग जिस पर अंधा व

एक जीजा ऐसा भी: डांसर बनाने के बहाने अपनी साली को बेचने जा रहा था जीजू, फिर क्या हुआ जानिये..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: जीजा साली के रिश्ते को बहुत प्यारा रिश्ता माना जाता है पर कुछ लोग इस रिश्ते को खराब कर देते हैं। उनकी एक गलती के कारण इस रिश्ते पर दाग लग जाता है। लोग जिस पर अंधा विश्वास करते हैं वो एक पल में टूट कर बिखर जाता है। ऐसा ही विश्वासघात सीतामढ़ी में एक जीजा ने किया है जिसने अपनी नाबालिग साली तक को नहीं छोड़ा। उसे जिस्म की मंडी में पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा था वो तो शुक्र है एसएसबी जवान की जिसकी मदद से नाबालिग बच्ची देह व्यापार के धंधे में जाने से बाल-बाल बच गयी। 


सीतामढ़ी स्थित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर में तैनात  एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। अपनी नाबालिग साली को डांसर बनाने के बहाने नेपाल में बेचने जा रहे युवक को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मोतिहारी निवासी विशाल के रूप में हुई है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 51वीं बटालियन के लालबन्दी कैंप के जवानों ने जांच के क्रम में शक के आधार पर नाबालिग लड़की को उसके जीजा के साथ पकड़ा।


 जब लड़की से पूछताछ की गयी तब पूरे मामले से पर्दा हटा। एसएसबी ने दोनों जीजा-साली को  सोनबरसा पुलिस के हवाले कर दिया है। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन की टीम भी थाने पहुंच गयी और मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि आरोपी विशाल लड़की को जागरण प्रोग्राम में डांस करवाने के लिए नेपाल ले जा रहा था। 


नियमानुसार नाबालिग से काम कराना दंडनीय अपराध है। चाइल्ड लाइन की टीम ने नाबालिग लड़की के पिता से संपर्क किया। तब लड़की के पिता ने बताया कि मोतिहारी के बंजरिया थाने में उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करा रखा है। बंजरिया थाना पुलिस नाबालिग लड़की समेत दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर बंजरिया थाना ले गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता