ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

साइबर क्रिमिनल्स से रहें सावधान ! कारोबारी को लगाया 11 करोड़ का चूना

AHMEDABAD: देशभर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स इतने शातिर हैं कि पल भर में वो आपको करोड़ों का चूना लगा सकते हैं. गुजरात से साइबर क्राइम की ऐस

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

AHMEDABAD: देशभर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स इतने शातिर हैं कि पल भर में वो आपको करोड़ों का चूना लगा सकते हैं. गुजरात से साइबर क्राइम की ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है. साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी से 11 करोड़ की धोखाधड़ी की है. पुलिस का दावा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला है. 


अहमदाबाद के 62 साल के कपड़ा कारोबारी से 11 करोड़ 6 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है. अहमदाबाद के निवासी प्रतापराय अवतानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि साइबर हैकर्स ने पहले उन्हें कई बीमा पॉलिसियां खरीदने और ज्यादा रिटर्न दिलाने का वादा किया. फिर उन्होंने फीस और दूसरे चार्ज के नाम पर और पैसा इन्वेस्ट करने के जाल में फंसा लिया.


क्रिमिनल्स ने जाल में फंसाते हुए कहा कि उनको निवेश के बदले 30 करोड़ तक की बड़ी रकम मिलने वाली है. जिसके बाद कारोबारी ने जून 2016 और दिसंबर 2019 के बीच 186 अलग-अलग खातों में पैसे जमा किए. इसी तरह 30 करोड़ के झांसे में आकर कारोबारी से 11 करोड़ 6 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई. इस मामले में कारोबारी ने 96 लोगों को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया है.


टैग्स