1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 25, 2019, 3:46:18 PM
- फ़ोटो
SITAMADHI: जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला जिले के सुरसंड का है जहां साहिल नाम का युवक गैस लाने गैस एजेंसी पर गया हुआ था. लेकिन जब काफी देर तक साहिल गैस लेकर घर नहीं लौटा तो परिजनों को शक हुआ. जब परिजनो ने उसकी खोज शुरु की तो उसका शव गैस एजेंसी से ही बरामद किया गया. अब मृतक के परिजनों ने गैस एजेंसी के मालिक पर ही साहिल की हत्या का आरोप लगाया है. मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी के मालिक और कर्मियों ने किसी बात पर हुए विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद लोगों ने गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा किया और एजेंसी के मालिक की गिरफ्तारी की मांग की. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट