1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Nov 12, 2020, 11:46:50 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI : सीतामढ़ी के नेपाल बॉर्डर पर कपड़ा कारोबारी सह पेट्रोल पम्प संचालक के घर बुधवार की देर रात 12 की संख्या में रहे डकैतों ने घावा बोल दिया. दरवाजा नहीं खुलता देख डकैट ताबतोड़ फायरिंग करने लगे और बम ब्लास्ट कर एक दरवाजा को तोड़ दिया. घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ने का प्रयास ही कर रहे थे की वहां एसएसबी के इंस्पेक्टर दल-बल के साथ पहुंच गई, जिसे देख डकैत नेपाल की तरफ भाग गए.
बताया जा रहा है कि कारोबारी का घर कस्टम कार्यालय परिसर में है. कस्टम अधिकारियों ने भी फायरिंग व अन्य आवाज होने की पुष्टि की है. कस्टमबअधिकारी ने ही एसएसबी को फोन कर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद एसएसबी के जवान मौके पर पहुंच गए.
बताया जा रहा है कि कारोबोरी के घर दूसरी बार डकैतो ने हमला बोला है. इस से पहले 5 जुलाई 2015 को भी कारोबारी महेश महतो के घर भीषण डकैती को अंजाम दिया गया था. इस वक्त 24 लाख सेअधिक की संपत्ती को डकैत अपने साथ ले गए थे.