ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, हीटर पर पानी गर्म करने के दौरान हादसा

NAWADA: नवादा के रजौली स्थित वार्ड संख्या 10 उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पता चला कि हीटर पर पानी गर्म करने के दौरान गांव की एक महिला की मौत हो गयी है। इस घटना की सूचना मिलते ह

करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, हीटर पर पानी गर्म करने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के रजौली स्थित वार्ड संख्या 10 उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पता चला कि हीटर पर पानी गर्म करने के दौरान गांव की एक महिला की मौत हो गयी है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।


बताया जाता है कि करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। महिला हीटर पर पानी गर्म कर रही थी तभी अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतका की पहचान रजौली निवासी मिथिलेश तांती की 35 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। 


परिजनों ने बताया कि करंट लगते ही मेन स्वीच को बंद किया गया जिसके बाद गुड़िया देवी को आनन-फानन में रजौली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजन काफी सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। लोग अब हीटर पर खाना बनाने से भी डर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स