Hindi News / news / मधुबनी : पूर्व जिप सदस्य सत्तन झा को अपराधियों ने मारी गोली, मौके...

मधुबनी : पूर्व जिप सदस्य सत्तन झा को अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 28, 2019, 8:51:14 PM

मधुबनी : पूर्व जिप सदस्य सत्तन झा को अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

- फ़ोटो

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से जहां अपराधियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम झा उर्फ़ सत्तन झा को गोली मार दी है. घटना में सत्तन झा की मौके पर ही मौत हो गई. सत्तन झा जिले के दुल्लीपट्टी गांव का रहने वाला था. अपराधियों ने उसे जयनगर थाना इलाके के राजपूताना गांव में गोली मार दी जहां वो किसी निजी काम से गया हुआ था. घटना स्थल पर पंहुचे लोगों के अनुसार गोली मारने वालों में 2 बाइक पर कुल 4 लोग  सवार थे, गोली मारने के बाद सभी भाग गये. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मधुबनी से अभिषेक की रिपोर्ट