1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 03, 2019, 2:08:40 PM
- फ़ोटो
LAKHISARAI: पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. तााज मामले में स्कॉर्पियो पर सवार बेखौफ अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया. मामला जिले के महिला विद्या मंदिर इलाके का है जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल घटना में गंभीर रुप से घायल दूसरे शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और अपराधियों की धर पकड़ की कोशिश कर रही है.