ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

CPI नेता की हत्या का खुलासा: दो शूटर समेत 4 गिरफ्तार, इस कारण हुआ मर्डर

KHAGARIA: खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र में 14 जून को CPI(M) नेता व अमीन शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस कप्तान चंदन कुमार क

CPI नेता की हत्या का खुलासा: दो शूटर समेत 4 गिरफ्तार, इस कारण हुआ मर्डर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र में 14 जून को CPI(M) नेता व अमीन शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस कप्तान चंदन कुमार कुशवाहा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की राशि 60 लाख लेने में अड़ंगा डाल रहे थे। इसी के कारण शंभू सिंह की हत्या की गयी। 


दरअसल एक ग्रामीण सीताराम सिंह की जमीन का पुल निर्माण के लिए अधिग्रहण किया गया था। सीताराम सिंह और उसके भतीजे को मुआवजे के तौर पर 60 लाख रूपया मिलना था लेकिन मुआवजे की राशि नहीं देने को लेकर शंभू सिंह ने खगड़िया DCLR  कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। जिस वजह से मुआवजे की राशि नहीं मिल पाई। 


इस बात से गुस्साएं सीताराम सिंह ने बेगूसराय के दो शूटरों के जरिए शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या करवाई। एसपी ने कहा कि मामले में दो शूटर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल , 3 जिंदा कारतूस, एक बाइक और कई मोबाइल सेट जब्त किया गया है। डेढ़ लाख रूपये देकर हत्या करने के लिए शूटरों को बुलाया गया था।