ब्रेकिंग
बिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपबिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

CPI(M) कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश, लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी से की मुलाकात

DELHI : मिशन 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने के लिए नीतीश तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में वे एक के बाद

CPI(M) कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश, लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी से की मुलाकात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : मिशन 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने के लिए नीतीश तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में वे एक के बाद एक विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। नीतीश कुमार अपने दौरे के दूसरे दिन दिल्ली स्थित CPI-M के कार्यालय पहुंचे और वहां सीपीआई(एम) नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की। येचुरी से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि देश के सभी लेफ्ट, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल मिल जाएं तो बहुत बड़ा फर्क आएगा। नीतीश ने कहा कि वे पीएम पद के दावेदार नहीं हैं और सिर्फ विपक्ष को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


बता दें कि तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। 12 तुगलक रोड़ स्थित राहुल गांधी के आवास पर पहुंचकर नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से चर्चा की थी। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के घर पहुंचे और यहीं पर उनकी मुलाकात कुमारस्वामी से हुई थी। कुमारस्वामी से मुलाकात करते हुए नीतीश कुमार ने उन्हें गले लगा लिया था।


बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरे में नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा और मंत्री अशोक चौधरी भी गए हैं। तीन दिनों के भीतर नीतीश कुमार विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीताराम येचुरी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार डी.राजा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ओम प्रकाश चौटाला, अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं से मिलेंगे।


CPI(M) कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश, लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी से की मुलाकात