ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

कोरोना वॉरियर्स के जज्बे को सलाम, मां बनने के 22वें दिन ही ऑफिस पहुंच गईं कमिश्नर

DESK : कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है. इतने दिनों में इसका प्रभाव कम होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है. विश्व का हर छोटा-बड़ा देश आज इसके चपेट में है. हर दिन मौत का आकड़ा एक नई उचाई

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है. इतने दिनों में इसका प्रभाव कम होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है. विश्व का हर छोटा-बड़ा देश आज इसके चपेट में है. हर दिन मौत का आकड़ा एक नई उचाई को छू रहा है. हर संभव प्रयास करने के बावजूद हम कोरोना को हराने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. इसी बीच कोरोना वॉरियर्स का जज्बा भी हमे देखने को मिल रहा है. डॉक्टर और नर्स के बाद पुलिस, अधिकारी से लेकर सफाईकर्मी तक हमे बचाने में जुटे हुए हैं. 

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम कमिश्नर जी श्रीजना  की तस्वीर वायरल हो रही है. श्रीजना के गोद में एक नवजात बच्चा है और वे ऑफिस में काम में जुटी दिखाई दे रहीं हैं. वे 22 दिन पहले ही मां बनीं हैं, लेकिन इस वक्त में जब ऑफिस में उनकी जरूरत हुई तो वे कोरोना संक्रमण का खतरा होने के बावजूद ऑफिस आ गईं और अपना काम देख रहीं हैं.

 श्रीजना  के जज्बे को सारे लोग सलाम कर रहे हैं.  श्रीजना  का कहना है कि अभी हमारा देश कोरोना से लड़ रहा है. पारिवारिक जिम्मेदारियों से आगे हमारा फर्ज अपने देश के लिए है और हालात को देखते हुए वह डिलीवरी के 22 दिनों बाद ही ऑफिस लौट आई हैं.  श्रीजना  ने कहा कि वे अपने बच्चे के साथ-साथ ऑफिस का भी काम देख लेती हैं. इस काम में उनके पति और उनकी मां दोनों उनका मदद करती हैं. वे हर 4 घंटे बाद अपने घर जाती है और नवजात बच्चे को दूध पिला कर वापस लौट आती .है कई बार तो ऐसे भी हालात होते हैं कि वह बच्चे को लेकर ऑफिस आ जाती हैं.   श्रीजना   के इस जज्बे को देश के लोग सलाम कर रहे हैं.