ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफर

कोरोना अपडेट : देश में लगभग 37 सौ पॉजिटिव केस, COVID-19 डैशबोर्ड के मुताबिक 99 लोगों की मौत

DELHI : कोरोना वायरस को लेकर देश में ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक लगभग 37 सौ पोजिटिव के पाए जा चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की तादाद 3671 रिकॉर्ड की गई है जबकि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस को लेकर देश में ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक लगभग 37 सौ पोजिटिव के पाए जा चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की तादाद 3671 रिकॉर्ड की गई है जबकि 99 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 डैशबोर्ड मैं यह आंकड़े जारी किए हैं। 


देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 635 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी खबर यह है कि महाराष्ट्र में अब तक 52 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। तमिलनाडु में अब तक 485 केस पाए गए हैं जबकि दिल्ली में 445 और केरल में 306 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मौत तेलंगाना में हुई है। तेलंगाना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि मध्यप्रदेश में भी मौत का आंकड़ा यही है। गुजरात में 10, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में छह-छह लोगों की मौत हुई है। 


देश के अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना में अब तक 272 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 234, राजस्थान में 200, आंध्र प्रदेश में 192, मध्यप्रदेश में 179, कर्नाटक में 144, गुजरात में 108, जम्मू कश्मीर में 92, हरियाणा में 84, पंजाब में 65, पश्चिम बंगाल में 53, बिहार में 32, असम में 26, उत्तराखंड में 22, उड़ीसा में 21, चंडीगढ़ में 18, लद्दाख में 14, अंडमान निकोबार में 10, छत्तीसगढ़ में 10, गोवा में 7, मध्य प्रदेश में 6, पांडिचेरी में 5, झारखंड और मणिपुर में दो-दो और अरुणाचल प्रदेश मिजोरम में एक-एक मामले सामने आए हैं।

Source : https://www.covid19india.org/ 

टैग्स