Nitish Kumar news : नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंच नई सरकार बनाने का दावा किया पेश; कल होगा शपथ ग्रहण समारोह Bihar News: बिहार के किसानों को कम समय में लखपति बना सकता है यह काम, सरकार की तरफ से भी मिल रही मदद NDA विधायक दल की बैठक शुरू, सेन्ट्रल हॉल में जाने से पूर्व नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन Bihar NDA Government : नीतीश कुमार चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता, कल 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे Bihar News: चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार ने बिहार को दी बड़ी सौगात, जानकार आप भी हो जाएंगे गदगद; क्या है खास Talab me mili lash : तालाब में मिली महिला की लाश, गांव में मचा हड़कंप ; जांच में जुटी पुलिस टीम Bihar MLA Education: बिहार में आधे से अधिक विधायक के पास कॉलेज-डिग्री नहीं है, उम्र पचास से अधिक है; महिला सदस्यों की संख्या में भी इजाफा Bihar Protem Speaker : बिहार में नई सरकार से पहले प्रोटेम स्पीकर की रेस तेज, इन दावेदारों पर टिकी सबकी निगाहें पहले मुझे फिर देवी जैसी बहन को निकाला, आरजेडी पर भड़के तेजप्रताप, कहा..अगली बार 25 से 5 पर आने में देर नहीं लगेगी Bihar News: मैट्रिक पास को मिल रहा बिहार में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि करीब
1st Bihar Published by: Updated Thu, 30 Sep 2021 05:03:19 PM IST
- फ़ोटो
MUMBAI: खबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आ रही है जहां KEM मेडिकल कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले 23 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले है। इन छात्रों की रिपोर्ट पॉजीटिव आते ही कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। दो छात्रों को इलाज के लिए सेवन हिल्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वही अन्य छात्रों को क्वारंटीन किया गया है।
बताया जाता है कि सभी छात्रों को कोरोना वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। सभी छात्रों का कोविड टेस्ट केईएम हॉस्पिटल में कराया गया था। जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। इसकी जानकारी मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी है। मेयर ने बताया कि 23 छात्रों में से कुछ में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। यह वायरस कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक या खेल आयोजन के कारण फैला है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में 23,529 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 28 हजार 718 लोग ठीक हुए और 311 लोगों की मौतें हुई। भारत में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 2,77,020 हैं जबकि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,39,980 हैो गई है। अब तक कुल 3,30,14,898 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 4,48,062 लोगों को वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।
देश में अब तक 88,34,70,578 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। मुंबई में कोरोना वायरस के 527 नए मामले सामने आए। 405 रिकवरी और 6 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 4,724 है। यहं कोरोना के कुल मामले 7,42,538 और कुल रिकवरी 7,19,218 हैं। वहीं, 16,103 लोगों की मौत हो चुकी है।
KEM अस्पताल में 23 MBBS छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी 23 छात्रों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लग चुकी थी। कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक या खेल आयोजन के कारण कोरोना फैला है: मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर pic.twitter.com/neo6T4Idvw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2021