ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

अब मस्ती के साथ टीवी देखकर पढ़ाई करेंगे बच्चे, सरकार ने कर लिया है पूरा इंतजाम

DESK : कोरोना महामारी के कारण स्कूल बीते 2 महीने से बंद पड़े है. ऐसे में बच्चों की पढाई का नुकसान न हो इस लिए सरकारी स्कूल ने दूरदर्शन पर कुछ घंटे का प्रोग्राम प्रसारित करने का फैसला लिया था. इस कार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना महामारी के कारण स्कूल बीते 2 महीने से बंद पड़े है. ऐसे में बच्चों की पढाई का नुकसान न हो इस लिए सरकारी स्कूल ने दूरदर्शन पर कुछ घंटे का प्रोग्राम प्रसारित करने का फैसला लिया था. इस कार्यक्रम में छठी से 12वीं तक के सरकारी स्कूल के छात्र और छात्राओं के पाठ्यक्रम को दिखाया जाता है. पर अब जल्द ही प्रारंभिक कक्षा के छात्र और छात्राओं  के लिए भी ऐसा कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे.  

इसका फायदा एक से पांचवी तक के बच्चों को दिया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर पटना जिला शिक्षा कार्यालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. स्कूलों से बच्चों की संख्या मांगी गयी है. साथ ही स्कूलों को बच्चों के अभिभावकों से भी संपर्क कर इसकी सूचना देने को कहा गया है. ताकि ये प्रयास व्यर्थ न जाये.


प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का नाम थोड़ी मस्ती थोड़ी पढ़ाई रखा गया है. इसका शेड्यूल यूनिसेफ और प्रथम संस्था द्वारा तैयार किया जा रहा है. कक्षा में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के कुछ टॉपिक्स को मजेदार तरीके से पढ़ाया और बताया जायेगा. बच्चे बोर न हो, इसके लिए उन विषयों पर फोकस किया जायेगा जो बच्चों के ईद-गिर्द हैं. इसमें वीडियो, एनिमेशन जैसी तकनीक से कक्षाएं चलेंगी. इसका प्रसारण मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है.


दूरदर्शन के इस पहल से माना जा रहा है की 6 लाख बच्चों को इसका लाभ मिलेगा. जिले के पांचवीं तक के 2046 स्कूलों के बच्चों को इसमें शामिल करना है. डीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि दूरदर्शन पर पढ़ाई का बहुत फायदा बच्चों को हो रहा है. पांचवीं तक शुरू होने से उन बच्चों को भी फायदा होगा जो अभी पढ़ाई से बिल्कुल दूर हो गये हैं.