ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

कोरोना पर PM मोदी की 3 हाई लेवल मीटिंग, ऑक्सीजन सप्लाई की समीक्षा और मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात

DELHI : कोरोना महामारी ने देश में हाहाकार मचा रखा है. एक तरफ जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी है तो वहीं इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोद

कोरोना पर PM मोदी की 3 हाई लेवल मीटिंग, ऑक्सीजन सप्लाई की समीक्षा और मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कोरोना महामारी ने देश में हाहाकार मचा रखा है. एक तरफ जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी है तो वहीं इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने अब खुद कमान संभाल ली है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वे आज कोरोना वायरस से बिगड़ती स्थितियों पर मीटिंग लेंगे. 



प्रधानमंत्री के ट्वीट के अनुसार, सुबह 9 बजे कोरोना के ऊपर एक इंटरनल मीटिंग लेंगे. इसके बाद दस बजे वे कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना की स्थिति पर मीटिंग करेंगे. इसके बाद वे 12:30 मिनट पर देश के बड़े-बड़े ऑक्सीजन उत्पादकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा करेंगे और ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर बात करेंगे.


आपको बता दें कि गुरुवार को भी पीएम ने कोरोना पर तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग ली थी. जिसमें अधिकारियों ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर उन्हें जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने और उसके वितरण में तेजी करने के लिए कहा. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अधिकारियों से ऑक्सीजन के त्वरित परिवहन पर जोर दिया और रेलवे के उपयोग पर भी बात की. 

टैग्स