ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

कोरोना मरीज ने किया सुसाइड, अस्पताल में ही फंखे से लटक गया

DELHI : देश में जारी कोरोना के कहर के साथ ही साथ ठीक होने वाले मरीजों की रेट भी 50 फिसदी से अधिक है. लेकिन अब कोरोना संक्रमितों में डिप्रेशन के भी मामले आने लगे हैं. भले ही वे लोग कोरोना से जंग जीत

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : देश में जारी कोरोना के कहर के साथ ही साथ ठीक होने वाले मरीजों की रेट भी 50 फिसदी से अधिक है. लेकिन अब कोरोना संक्रमितों में डिप्रेशन के भी मामले आने लगे हैं. भले ही वे लोग कोरोना से जंग जीत जाएं पर मन से हार कर मौत को गले लगा ले रहे हैं. 

ताजा मामला राजधानी दिल्ली का है, जहां रविवार की रात कोरोना पीड़ित एक शख्स  ने अस्पताल में ही खुदकुशी कर ली. कोरोना संक्रमित शख्स ने अस्पताल में ही पंखे से लटक कर जान दे दी. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. 

बताया जाता है कि दिल्ली के मीठापुर की गली नंबर 6 के निवासी मरीज को डायलिसिस के लिए 20 मई के दिन बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही शख्स परेशान चल रहा था. इसी बीच रविवार की रात उसने अपने रुम में फंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली.