ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

कोरोना संकट के कारण IIT एडमिशन के क्राइटेरिया में होगा बड़ा बदलाव, स्टूडेंट को मिलेगी ये छूट

DESK : कोरोना संकट के कारण इस साल आईआईटी ने एडमिशन के क्राइटेरिया में छूट देने का निर्णय लिया है. इसकी घोषणा शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की. उन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के कारण इस साल आईआईटी ने एडमिशन के क्राइटेरिया में छूट देने का निर्णय लिया है. इसकी घोषणा शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की. उन्होंने बताया कि सबी बोर्ड द्वार इस साल 12 वीं की परीक्षा को आंशिक रुप से रद्द करने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. 

रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया, 'बोर्डो द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा को आंशिक रूप से रद्द करने के मद्देनजर संयुक्त नामांकन बोर्ड (जेएबी) ने इस बार जेईई एडवांस (JEE Advanced) 2020 पास छात्रों के लिये दाखिला मानदंडों में छूट देने का निर्णय किया है.' इस साल ऐसे स्टूडेंट जो 12वीं की परीक्षा पास की हो वे एडमिशन लेने के पात्र होंगे और उनके अंक से इसमें कोई फर्क नहीं आएगा.

इसके साथ ही कोरोना संकट के काल को देखते हुए कई फैसले लिए जा सकते हैं. देश में लॉकडाउन और पढ़ाई को देखते हुए कई बोर्ड ने सिलेबस में कटौती करने का फैसला लिया है तो ऐसे में  इसके आधार पर होने वाली मुख्य प्रवेश परीक्षाओं जेईई (JEE) और नीट (NEET)की तैयारी को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं. क्या इन प्रवेश परीक्षएं के सिलेबस में भी बदलाव आएगा या पहले की तरह ही रहेगा.