ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

कोरोना हॉटस्पॉट में हुई BJP सांसद के बेटे की शादी, जश्न में सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क को भूले बाराती

DESK : पीएम नरेन्द्र मोदी पूरे देश को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क पहनने की अपील कर रहे हैं। लेकिन उनके अपने पार्टी के सांसद ही इसकी धज्जिया

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DESK : पीएम नरेन्द्र मोदी पूरे देश को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क पहनने की अपील कर रहे हैं। लेकिन उनके अपने पार्टी के सांसद ही इसकी धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। बीजेपी के एक सांसद महोदय अपने बेटे की शादी के जश्न में ऐसे मशगूल हो गये कि कोरोना से बचाव के तमाम मंत्र भुला बैठे।


यूपी के जालौन से बीजेपी सांसद भानु प्रताप वर्मा के बेटे की शादी में सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ी। बारातियों ने न मास्क लगाया और न ही प्रशासन के आदेशों का ही पालन किया।प्रशासन की तरफ से 50 लोगों के शामिल होने के आदेश की भी धज्जियां उड़ायी गय़ी। सबसे बड़ी बात है कि जहां शादी की शहनाईयां बज रही थी वहां कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है।


रविवार को हुए सांसद के बेटे महेंद्र भानु प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए एसडीएम की तरफ से 12 जून को जारी पत्र में महज 05 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गयी थी लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक शादी में कहीं ज्य़ादा लोग शामिल हुए। अब एडीएम अशोक कुमार वर्मा ने मामले के तूल पकड़ने के बाद मामले की जांच की बात कही है।इस इलाके में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने शादी समारोह में 05 लोगों को शामिल होने की एडवायजरी जारी की थी।


बता दें कि यूपी का  जालौन में कोरोना का खौफ सिर चढ़ कर बोल रहा है। । खासकर कोंच तहसील जहां शादी हुए वो कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है।  जहां  जालौन जिले में अब तक 168 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। जबकि, सात लोगों की मौत हुई है। अब तक 113 रिकवर्ड हुए हैं। 48 एक्टिव केस का इलाज चल रहा है। वहीं, यदि कोंच तहसील में कोरोना के कुल केस की बात करें तो यहां अब तक 67 मरीज मिले हैं। दो की मौत हुई है। इनमें से 32 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 33 का अभी भी इलाज चल रहा है। 

टैग्स