ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

कोरोना वायरस से बचाव के लिए छोड़ दें ये 5 आदत, नहीं तो होगी परेशानी

DESK : कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में जारी है. कोरोना वायरस उन लोगों को अपना शिकार ज्यादा बनाता है जो जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. खराब इम्यून सिस्टम वाले लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट शुरू से ही

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में जारी है. कोरोना वायरस उन लोगों को अपना शिकार ज्यादा बनाता है जो जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. खराब इम्यून सिस्टम वाले लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट शुरू से ही चेतावनी दे रहे हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपकी बुरी आदतों के कारण भी आपका इम्यून सिस्टम खराब होता है कोरोना वायरस से बचने के लिए अगर आप अपना इम्यून सिस्टम  सही रखना चाहते हैं तो हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आपको आज ही अपनी इन बुरी आदतों का क्या कर देना चाहिए. 

1. तनाव से दूर रहें
अपना इम्यून सिस्टम सही रखने के लिए आप तनाव लेने की आदत छोड़ दें. ऐसा देखा जाता है कि ऑफिस के काम या दूसरी चीजों को लेकर परेशान रहने वाले लोगों के बॉडी से कार्टीसोल नाम का स्टरॉड हार्मोन रिलीज होने लगता है जो उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है  और उनके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है. 

2.फिजिकल वर्क जरुर करें
इम्यून सिस्टम को सही करने के लिए इंसान को फिजिकल वर्क करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. जो लोग घर पर रहकर दिन भर बेड या कुर्सी पर बैठे रहते हैं उसका सीधा असर उनके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है. इसलिए इस से बचना चाहिए

3. भरपूर लें नींद
 ऐसा देखा जा रहा है कि लॉकडाउन के समय बहुत से लोग अपना समय काटने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट और नेटफ्लिक्स का सहारा ले रहे हैं और इसके कारण वह पर्याप्त नींद भी नहीं ले पाते हैं. इससे उनके  इम्यून सिस्टम को बहुत ही ज्यादा खतरा है.

4.धूम्रपान को कहें ना
इसके साथ ही ऐसे इंसान जो बहुत ज्यादा धूम्रपान करते हैं, उनका इम्यून सिस्टम जल्दी ही कमजोर हो जाता है. उन्हें कोरोना जैसी बीमारियां  बहुत जल्दी प्रभावित करती है तो यदि आपको कोरोना वायरस से बचना चाहते हैं तो अपने इन बुरी आदतों को जल्द से जल्द छोड़ दें.

5.शराब से रहें दूर
सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि जो लोग अल्कोहल पीते हैं वे कोरोना के प्रभाव से बचे रह सकते हैं. यह बिल्कुल ही गलत है और ऐसे लोगों को सबसे ज्यादा चिंता करने की जरूरत है क्योंकि अल्कोहल का सेवन करने से  इम्यून सिस्टम को बहुत ही ज्यादा खतरा है.