Hindi News / news / देश में आर्थिक मंदी को लेकर कांग्रेस करेगी जोरदार आंदोलन, 15 से 25...

देश में आर्थिक मंदी को लेकर कांग्रेस करेगी जोरदार आंदोलन, 15 से 25 अक्टूबर के बीच कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क पर

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 12, 2019, 4:12:10 PM

देश में आर्थिक मंदी को लेकर कांग्रेस करेगी जोरदार आंदोलन, 15 से 25 अक्टूबर के बीच कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क पर

- फ़ोटो

DELHI: देश की मौजूदा आर्थिक हालात को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है. पार्टी कार्यकर्ता 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे. कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि देश की वर्तमान आर्थिक हालत बेहद खराब हैं और इसके लिए केंद्र की एनडीए सरकार जिम्मेदार है. पार्टी नेता वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने देश की आर्थिक बदहाली को लेकर राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करने का भी फैसला लिया है. बता दें कि देश में इस समय मंदी का माहौल है और वाहन सेक्टर के साथ-साथ निर्माण क्षेत्र में भी तेज गिरावट देखी जा रही है. देश की आर्थिक हालात को लेकर कांग्रेस बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है.